अमिताभ से मिलकर बाग-बाग हुए कोलावरी गायक धनुष

धनुष खुद अमिताभ साहब से मिलने उनके घर गये थे। जहां उन्होंने ऐश-अभि से भी मुलाकात की और उस बच्ची को भी देखा जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया बेकरार है। जी हां हम बात कर रहे हैं बेटी बी की। अमिताभ से मिलकर अभिभूत धनुष ने कहा है कि अब उन्हें लगा कि वाकई में बिग बी को बिग बी क्यों कहते हैं। ही इज ग्रेट मैन, आई लव हीम। उन्होंने मुझे पसंद किया इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।
तो वहीं अमिताभ ने टि्वटर पर टि्वट किया है कि अभी-अभी धनुष से मुलाकात हुई। वो एक बेहतरीन और प्रतिभावान कलाकार है जिनसे मिलकर एक नयी ऊर्जा का संचार महसूस कर रहा हूं। वाकई में कोलावरी एक बेहतरीन प्रस्तुति है। आपको बताऊं धनुष पहले ऐसे मेहमान थे जिन्होंने मेरी पोती का भी दीदार किया।


Click it and Unblock the Notifications











