3 सैकेंड के सीन के बदले हुआ इतना बड़ा बवाल, एक्टर धनुष ने रख दी 10 करोड़ की डिमांड, Nayanthara ने भी...

Dhanush SUES Nayanthara

Dhanush SUES Nayanthara: एक्ट्रेस नयनतारा पिछले काफी दिनों से ट्रोल हो रही हैं। उनकी शादी का वीडियो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ जिसके बाद वो बहुत ज्यादा खबरों में आ गईं। धनुष ने अब उन पर फिल्म नानुम राउडी धान के सीन्स का बिना उनकी परमिशन के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है।

मद्रास हाईकोर्ट में मामला हुआ दर्ज

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, धनुष ने नयनतारा और उनके पति, फिल्ममेकर विग्नेश सिवन के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है।

3 सैकेंड सीन का बवाल

द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, धनुष की वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने नयनतारा, विग्नेश और उनकी राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इसमें कहा गया है कि 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' के मेकर्स ने धनुष और उनकी टीम की परमिशन के बिना डॉक्यूमेंट्री में फिल्म नानुम राउडी धान के कुछ सीन का इस्तेमाल किया।

मांगे 10 करोड़

नयनतारा ने अभी तक मुकदमे पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है और उनसे अगली अदालती सुनवाई में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। आपको बता दें, 16 नवंबर को नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धनुष को एक ओपन लेटर लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि वह "अब तक के सबसे निचले स्तर" पर पहुंच गए हैं। उन्होंने धनुष पर अपनी डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' में 'नानुम राउडी धान' की 3 सेकंड की क्लिप का इस्तेमाल करने के लिए 10 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया।

नयनतारा ने सुनाई थी खरी-खोटी

उन्होंने लिखा, "काश कि आप ऑडियो लॉन्च के दौरान स्टेज पर अपने फैंस के सामने दिखने वाले मासूम शख्स के आधे भी होते, लेकिन साफ तौर से आप जो कहते हैं, उसको मानते नहीं है, कम से कम मेरे और मेरे साथी के लिए तो बिलकुल नहीं।"

धनुष की लीगल टीम ने भी भेजा नोटिस

उनके लेटर के जवाब में धनुष की लीगल टीम ने नयनतारा को नोटिस भेजा था, जिसमें 24 घंटे के अंदर डॉक्यूमेंट्री से 3 सेकंड की क्लिप हटाने को कहा गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। धनुष के वकील ने वॉर्निंग देते हुए कहा, "मेरे मुवक्किल को कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसमें आपके मुवक्किल और नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगना भी शामिल है।"

More from Filmibeat

Read more about: nayanthara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X