झलक के मंच पर 'राझणां' की टीम..

बड़े दिन बाद एक साफ-सुथरी प्रेमकहानी, जो कि देश की जमीनी हकीकत को दर्शाती है, 'राझणां' के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर पहुंची है। फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली है। जो समीक्षाएं और प्रतिक्रियाएं लोगों से मिल रही है उसे देखकर तो लग रहा है कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। वैसे अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन फिर भी कह सकते हैं कि फिल्म ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

कुछ लोगों से वनइंडिया ने बात की तो उनकी बातों से लगा कि फिल्म देखने लायक है और अच्छा बिजनेस करेगी। मालूम हो कि फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया गया है। पहला शो देखकर हॉल से बाहर निकले निखिल चौधरी ने कहा कि फिल्म के संगीत में ए आऱ रहमान ने जान फूंक दी है तो वहीं दूसरी ओर सोनम कपूर के टीनएज लुक काफी अच्छा है।

खैर फिल्म लोगों को कितनी पसंद आयी है इसका अंदाजा शाम तक लग जायेगा। वैसे फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में सोनम कपूर और धनुष कलर्स के बेहद पापुलर रियलिटी शो झलक दिखला जा .. के मंच पर दिखायी पड़ गये। जहां पहुंच कर सोनम-धनुष ने बेहद ही सुंदर समां बांध दिया।

आईये आपको दिखाते हैं झलक के मंच पर सोनम-धनुष की तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X