..................... Dhanush and Sonam Kapoor doing Lux Ad - Hindi Filmibeat

धनुष हैरान कैसे कर सकते हैं लक्स का प्रचार!

धनुष और सोनम कपूर की जोड़ी रांझणा फिल्म से कुछ ऐसी हिट हुई है कि अब लोग उन्हें बार बार देखना चाहते हैं। इस जोड़ी की पॉपुलैरिटी के चलते ही लक्स साबुन की मार्केटिंग टीम ने धनुष और सोनम को अपने साबुन के एड के लिए चुना है। हालांकि इस बात से धनुष को बहुत हैरानी हुई की लक्स साबुन के एड में तो खूबसूरत एक्ट्रेसेस ली जाती हैं तो वो क्या करेंगे इस एड का हिस्सा बनकर लेकिन सोनम जो कि आजकल धनुष की करीबी दोस्त बनी हुई हैं ने धनुष को इस एड के लिए मना ही लिया। धनुष ने लक्स एड का हिस्सा बनने के लिए हां कर दी। सोनम कपूर और धनुष अब जल्द ही लक्स के नये एड में नज़र आएंगे।

धनुष हाल ही में अपनी तमिल फिल्म मारयान के प्रमोशन के लिए चेन्नई गये थे और वहां पर उन्होंने अपनी फिल्म का जोर शोर से प्रचार किया। उसके ठीक बाद ही धनुष वापस मुंबई लौट आए और यहां आकर उन्होंने सोनम कपूर के साथ लक्स साबुन के विज्ञापन की शूटिंग की। कुछ लोगों का कहना है कि धनुष को इस बात की सबसे ज्यादा हैरानी थी उनकी शक्ल वाला इंसान आखिर लक्स का एड कैसे कर सकता है। लेकिन उनकी इस मुश्किल का हल भी सोनम ने निकाल लिया और उन्हें राजी कर लिया।

वैसे अभी तक कैटरीना कैफ के साथ शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय के साथ अभिषेक बच्चन लक्स के एड का हिस्सा बन चुके हैं। इसके अलावा भी कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस लक्स का एड कर चुकी हैं। आइये देखते हैं धनुष और सोनम से पहले कौन-कौन से खूबसूरत सितारे इस एड का हिस्सा बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X