धनुष ने गाया अमिताभ के लिए कोलावरी बिग बी

इस शो में अमिताभ को दो पुरस्कार दिए गए। अमिताभ ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, बिग स्टार एंटरटेमेंट पुरस्कार समारोह से लौटा हूं। उन्होंने मुझे दो पुरस्कार दिए। मुझे आरक्षण में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व इस साल के लिए कम्प्लीट एंटरटेनर के पुरस्कार दिए। मैं बहुत खुश हूं।
जब अमिताभ को यह अवार्ड दिया गया तो धनुष अपनी जगह पर खड़े हो गए और उन्होंने कोलावरी डी का बिग बी संस्करण गाया। अमिताभ ने ट्विटर पर उस लम्हे का वर्णन किया है जब धनुष ने उनके लिए गीत गाया।
बिग बी ने लिखा, जब कम्प्लीट एंटरटेनर पुरस्कार की घोषणा हुई तो दर्शकों में बैठे धनुष कोलावरी डी गा पड़े लेकिन उन्होंने अवसर के अनुरूप गीत के बोल बदल दिए थे। उन्होंने गाया व्हाय दिस कोलावरी, कोलावरी, कोलावरी बी.बिग बी. टीआरपी..यह बहुत बढि़या था। बहुत प्यारा और बहुत अच्छा था।


Click it and Unblock the Notifications