धनुष और अमिताभ के शमिताभ बनने के बीच था 33 फिल्मों का फासला!
बॉलीवुड में कुछ अजीब पेयरिंग करने का श्रेय आर बाल्कि को जाता है। चाहे वो तबू और अमिताभ हों या फिर 'पा' अभिषेक और 'बेटे' अमिताभ की जोड़ी। अब आर बाल्कि शमिताभ में लेकर आ रहे हैं धनुष और अमिताभ की जोड़ी। धनुष वैसे भी रांझणा से बॉलीवुड में अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना चुके हैं और अब लोगों को बेसब्री से शमिताभ का इंतज़ार है।
लेकिन रांझणा और शमिताभ के बीच धनुष बॉलीवुड से दूर कतई नहीं रहे। इन दो फिल्मों के बीच उन्होंने 33 फिल्मों की स्क्रिप्ट रिजेक्ट की। इस बात का खुलासा खुद धनुष ने एक इंटरव्यू में किया। उन्हें इन 33 फिल्मों में रांझणा जैसी बात नहीं लग रही थी और यही कारण है कि धनुष ने आठ महीनों तक एक अच्छी फिल्म का इंतज़ार किया।
आर बाल्कि की शमिताभ की स्क्रिप्ट सुनते ही धनुष ने फिल्म को हां कर दिया। आर बाल्कि ने उन्हें शमिताभ के लिए ये कहकर बुलाया था कि अगर आपके पास दो घंटे का वक्त है तो यहां आ जाइए। दो घंटे फिल्म सुनने के बाद धनुष ने बिना टाइम वेस्ट किए बाल्कि को हां कह दिया।
गौरतलब है कि धनुष की बॉलीवुड डेब्यू रांझणा ने सारे रिकॉर्ड ब्रेक किए थे और इस फिल्म को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था। इस फिल्म से धनुष ने काफी प्रशंसा और सराहना भी बटोरी थी।


Click it and Unblock the Notifications
