30 मार्च को पर्दे पर आएगी धनुष की फिल्म '3'
साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी पहली फिल्म '3' 30 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कोलावरी फेम धनुष और श्रुति हसन ने मुख्य भुमिकाएं की हैं।
इसी फिल्म का गाना 'कोलावरी डी' पहले ही यूथ एंथम बन चुका है यू ट्यूब पर यह सबसे ज्यागा सर्च किया जाने वाला वीडियो बन गया था। इस फिल्म को तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज किया जा रहा है। इस संबंध में धनुष ने खुद ट्विटर पर ट्वीट किया है।
इन दिनों धनुष अपनी पहली हिंदी फिल्म रांझणा के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर पर्दे पर दिखाई देंगी। फिल्म में भाषा संबंधी कोई परेशानी ना हो इससे बचने के लिए धनुष काफी पहले से ही हिंदी भाषा का ज्ञान भी ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











