हिंदी में भी डब होगी धनुष की फिल्म 3
कोलावरी डी गाने से मशहूर हुए अभिनेता धनुष का कहना है कि उनकी आने वाली तमिल फिल्म थ्री को हिंदी में भी डब किया जाएगा।
सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष ने कहा कि पूरी दुनिया में रिलीज की योजना के कारण इस फिल्म की रिलीज में कुछ देरी होने की संभावना है। धनुष ने अपने ट्विटर पर लिखा, फिल्म 'थ्री' हिंदी, तेलुगू और तमिल के साथ अंग्रेजी सबटाइटल के साथ पूरी दुनिया में रिलीज होगी।
आपको बता दें कि धनुष और श्रुति हसन की यह फिल्म सिनेमाघरों में मार्च के अंत या अप्रैल में आएगी, इतनी भाषाओं में एकसाथ रिलीज करने के कारण फिल्म को पर्दे पर आने में समय लग रहा है। इस फिल्म के साथ ही उनकी पत्नी एश्वर्या धनुष निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











