Atrangi Re- धनुष ने पूरी की अपने हिस्से की शूटिंग, सारा अली खान ने केक खिलाकर किया विदा
सुपरस्टार अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर फिल्म अतरंगी रे काफी समय से चर्चा में चल रही है। इस फिल्म से आए दिन किसी ना किसी तरह का अपडेट सामने आता रहता है। इस समय साउथ सुपरस्टार धनुष को लेकर खबर आ रही है और वो ये है कि इस फिल्म से उनकी शूटिंग पूरी हो गई है। उन्होने हाल ही में रैपअप किया है। बता दें कि सारा अली खान समेत सारी टीम ने केक काटकर उनसे विदा ली।
इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सारा अली खान साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। हाल ही में पूरी टीम शूटिंग के लिए आगरा पहुंची थी और धनुष यहां से जा रहे है।

सारा अली खान और अक्षय कुमार अपनी शूटिंग जारी रखेंगे। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा अली खान डबल रोल में दिखाई देंगी, अगर ऐसा होता है तो फिल्म काफी दमदार होगी।
गौरतलब है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान पहली किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कुली नंबर 1 रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ वरुण धवन नजर आए थे।
हालांकि इस फिल्म को लेकर जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी वो नहीं हो पाया है। अभिनेता धनुष साउथ में अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और अब शूटिंग शुरु करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications