रांझना फिल्म के लिए धनुष को मिल रही हैं तारीफें
इरोस इंटरनेशल फिल्म की फिल्म रांझना का ट्रेलर आउट हो चुका है और इस ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई धनुष की काफी तारीफ कर रहा है। यही नहीं बल्कि कई इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने तो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी तरीके से धनुष को सपोर्ट करना शुरु कर दिया है। रांझना फिल्म धनुष की पहली बॉलीवुड फिल्म है। रांझना में धनुष के साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान का कहना है "मुझे लगता है धुनष बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चार्मिंस, स्क्रीन फ्रैडली और पसंद आने वाले एक्टरों में से एक हैं। वो वहीं दिखाते हैं जो वो हैं। और उनकी यही बात सबसे ज्यादा अच्छी है।" बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीदेवी का कहना है "धनुष काफी अच्छे एक्टर हैं। उनकी फिल्म भी काफी अच्छी लग रही है। मैं तो फिल्म का इंतजार कर रही हूं।"
राणा दुग्गाबाती का कहना है धनुष एक बहुत ही बेहतरीन एक्टर हैं। फिल्म का प्रोमो काफी बेहतरीन है। मैं उन्हें ढ़ेर सारी शभकामनाएं देता हूं। श्रुति हासन जो कि धनुष के काफी करीब रही हैं का कहना है धनुष काफी बेहतरीन को-स्टार हैं।
रांझना फिल्म का संगीत दिया है ए.आर,रहमान ने फिल्म का निर्दशन किया है आनंद एल राय ने। फिल्म में धनुष,सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
