Dhanush ने पत्नी से तोड़ा 20 साल पुराना रिश्ता, ऐश्वर्या रजनीकांत को आधिकारिक तौर पर दिया तलाक

Dhanush Aishwarya Rajinikanth Divorce- धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत को लेकर काफी समय से चर्चा थी कि दोनों साथ नहीं है और तलाक लेने वाले हैं। अब रजनीकांत की बेटी के साथ फाइनली धनुष का तलाक हो चुका है।
इसको लेकर 27 नवंबर को, चेन्नई फैमिली कोर्ट मंजूरी दी और जोड़ा आधिकारिक तौर पर अब अलग हो चुका है। बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या दोनों के फैंस नहीं चाहते थे कि इनका तलाक हो लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
बता दें कि धनुष ने करीब 20 साल पहले ऐश्वर्या को अपना हमसफर बनाया था। रजनीकांत ने उस वक्त धनुष को अपना दामाद चुना था जब वो इतने बड़े स्टार भी नहीं थे।
2 साल से तलाक की खबरें आ रही थीं
बता दें कि इनके बीच अनबन काफी समय से है और इस तलाक को लेकर करीब दो साल पहले यानि 2022 में घोषणा हुई थी। तलाक को लेकर इन दोनों ने अर्जी भी डाली थी। इसमें देरी इसलिए हुई क्योंकि दोनों कोर्ट में इसके लिए पहुंचे नहीं थे। अब 27 नवंबर को जज के सामने दोनों ने अलग होने की मंजूरी दी और इसके बाद तलाक का फैसला सुनाया गया।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस तलाक की खबर पर लोगों के अजीब अजीब तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। किसी का कहना है कि, 20 साल में भी लोग एक दूसरे समझ नहीं पाते। किसी ने कहा कि, फिल्मी दुनिया में तलाक एक फैशन है। एक ने लिखा, इन लोगों के लिए रिश्तों का कोई मोल नहीं है। इस तरह से लोग ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि धनुष या ऐश्वर्या रजनीकांत की तरह से किसी तरह का कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि ये दोनों कब सामने आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











