साउथ सुपरस्टार धनुष - रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की 18 साल की शादी टूटी, लिखा- हमारे रास्ते अलग

हिंदी सिनेमा में अपना रंग जमा चुके साउथ के सुपरस्टार धनुष अपनी पत्नी ऐश्वर्या से अलग हो गए हैं। शादी के 18 साल के साथ को खत्म करने का ऐलान धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर किया है। धनुष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि दोस्त के तौर पर माता-पिता की तरह एक दूसरे के शुभचिंतक बनकर हमारा 18 साल का साथ रहा।

यह सफर समझदारी, बढ़त, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम उस जगह खड़े हैं जहां से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के तौर पर अलग होने और अपने बेहतर के लिए निजी रूप से समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है। हमारे इस फैसले का सम्मान करें।

Dhanush,Aishwarya

इसका सामना करने के लिए हमें जरूरी प्राइवेसी जरूर दें। ओम नमः: शिवाय। साथ में धनुष ने हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की हैं। इसी बयान के जरिए धनुष ने इस बात का ऐलान कर तलाक की जानकारी दी है। ऐश्वर्या ने धनुष के इसी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि कैप्शन की कोई जरूरत नहीं है। सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत है।

 ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी , इस दिन हुई शादी

ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी , इस दिन हुई शादी

आपको बता दें कि ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। 18 नवंबर 2004 को धनुष ने रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। 23 साल की उम्र में धनुष ने ऐश्वर्या से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2003 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। धनुष और ऐश्वर्या के 2 बच्चे हैं। एक का नाम यत्र है और दूसरे का नाम लिंगा।

ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में धनुष पर बोलीं

ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में धनुष पर बोलीं

जब धनुष और ऐश्वर्या की शादी हुई तो दोनों की उम्र को लेकर भी चर्चा रही। ऐश्वर्या धनुष से 2 साल बड़ी हैं। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में धनुष के साथ अपनी शादी को लेकर कहा था कि हम दोनों एक दूसरे को स्पेस देते हैं। हम दोनों ने एक दूसरे को बदलने की कोशिश नहीं की।

धनुष और ऐश्वर्या के तलाक की वजह

धनुष और ऐश्वर्या के तलाक की वजह

हालांकि धनुष और ऐश्वर्या के तलाक की वजह क्या है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। ऐश्वर्या की बात की जाए तो वह तमिल थ्रिलर फिल्म थ्रिलर 3 और ब्लैक कॅामेडी वे राजा वे जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। धनुष का तमिल फिल्मों में लंबा करियर रहा है। सुपरस्टार में उनकी गिनती होती है। हाल ही में सारा अली खान के साथ धनुष की फिल्म अतरंगी रे रिलीज हुई थी।

सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य

सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य

आपको बता दें कि बीते कई महीनों से लगातार कई बड़े स्टार्स अपनी लंबी शादी को खत्म करने का ऐलान कर चुके हैं। आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया। सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने भी कुछ महीने पहले ही अलगाव का ऐलान किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X