'युजी भाई क्या कर रहे हैं?' ये सवाल सुनकर ऐसा था Dhanashree Verma का रिएक्शन, Video

Dhanashree Verma Viral Video- युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक को लेकर चर्चा हो रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि ये तय है। हाल ही में चहल ने एक पोस्ट करते हुए एक इशारा भी दिया था।
लेकिन तलाक की इन खबरो के बीच धनश्री वर्मा से चहल को लेकर एक सवाल पूछ लिया गया था। इसके बाद धनश्री ने काफी मजेदार जवाब दिया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में पैपराजी ने पूछा, 'यूजी भाई क्या कर रहे हैं?' इसके बाद धनश्री का रिएक्शन देखने लायक था।
कैसा है वीडियो
वायरल हो रहा वीडियो धनश्री वर्मा का है जिसमें वो जिम से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वो फोन पर किसी से बात कर रही थीं। पैपराजी ने पूछा, ''यूजी भाई क्या कर रहे हैं?'' इसको सुनकर धनश्री वर्मा पहले तो मुस्कुराईं फिर लड़खड़ाते हुए जवाब दिया कि, ''यूजी भाई अपने खेल की तैयारी कर रहे हैं।''
इसके बाद उनका ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज सामने आते हैं। हालांकि ये वीडियो तलाक की खबरों के बाद का नहीं बल्कि काफी पहले है। जी हां, ये पुराना वीडियोज है जिसमें धनश्री युजी चहल को लेकर मुस्कुराकर बात करती दिख रही हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''युज़ी भाई इसको देने के लिए 60 करोड़ की गिनती कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''झूठ बोल रही है।''
एक ने लिखा, ''ये भी भाई बोल रही है।'' एक ने लिखा, ''तुम इधर अभ्यास करो...लगे रहो फिल्म इंडस्ट्री में।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो चर्चा में हैं।
आप देखिए धनश्री का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications