पकड़ी गई युजवेंद्र चहल - धनश्री वर्मा की चोरी, तलाक के बाद गुपचुप करते हैं मुलाकात? जानिए वीडियो का सच!

Dhanashree met Yuzvendra Chahal after divorce- युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक को लेकर लोग चौंक गए थे और किसी ने नहीं सोचा होगा कि इस हंसते खेलते कपल को नजर लग जाएगी। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि फिर से कई सवाल खड़ा कर रहा है।
एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि धनश्री वर्मा तलाक के बाद भी अपने आपको रोक नहीं पाईं और युजवेंद्र चहल से मिलने चली गईं।
इस वीडियो में आपको साफ नजर आने वाला है कि चहल दरवाजा खोलते हैं और सामने सफेद शर्ट में धनश्री वर्मा खड़ी होती हैं। चहल इस दौरान काफी खुश हो जाते हैं और लोग भी कई तरह की बातें इस वीडियो को लेकर कर रहे हैं।
तलाक से पहले का है वीडियो...
युजी चहल और उनकी एक्स वाइफ धनश्री का ये वीडियो अभी तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन ये पुराना वीडियो है। इस वीडियो में चहल और धनश्री काफी खुश नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने फर्जी अफवाह उड़ानी चाही है कि तलाक के बाद युजवेंद्र चहल और धनश्री की मुलाकात हुई है।
जबकि सच्चाई ये है कि दोनों एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं देखना चाहते हैं। कुछ समय पहले धनश्री का एक गाना आया था जिसमें गाने के बोल को चहल से जोड़कर देखा गया था। हालांकि धनश्री ने रिएक्ट नहीं किया था।
चहल- धनश्री के तलाक का कारण?
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक का कारण क्या है इसको लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई थी। हालांकि कहा जा रहा था कि धनश्री को युजवेंद्र चहल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता चला था। इस बात पर कितनी सच्चाई है वो सामने नहीं आया है। 11 दिसंबर 2020 में दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे जबकि 20 मार्च 2025 को दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था।


Click it and Unblock the Notifications