Dhanashree Verma Reaction: युजवेंद्र चहल की टीम के हारते ही खुशी से चिल्लाई धनाश्री का रिएक्शन, बोलीं- फाइनली.

Dhanashree Verma Reaction On Punjab IPL Defeat: आईपीएल का सीजन 18 कई मायनों में खास रहा है। बैंगलुरू ने जहां पंजाब को हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है तो वहीं विराट कोहली ने भी इतिहास रच दिया है। वहीं दूसरी ओर जीत के इतने करीब आने के बाद प्रीति जिंटा और उनकी टीम किंग्स 11 पंजाब को हार का सामना करना पड़ा और उनके आंसुओं ने हर किसी को इमोशनल कर दिया। इसी बीच धनाश्री का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, धनाश्री के एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल किंग्स 11 पंजाब में थे और उनकी टीम हार चुकी है। इसके बाद धनाश्री का ये पोस्ट उनके और आरजे महविश के लिए जले पर नमक का काम कर सकता है। दरअसल, धनश्री वर्मा ने अब सोशल मीडिया पर RCB की जीत का जश्न मनाया है।
आपको बता दें, तलाक के बाद धनश्री वर्मा का RCB की जीत पर किया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। फैंस इसी इंतजार में बैठे थे कि कब धनश्री वर्मा इस मामले पर कोई रिएक्शन दें। अब देर से ही सही, लेकिन धनश्री वर्मा ने इस मामले पर सबके सामने रिएक्ट कर दिया है। धनश्री वर्मा ने कुछ ही देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें विराट कोहली आईपीएल 2025 की ट्रॉफी थामे चलते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे बाकी प्लेयर्स चल रहे हैं।
इस तस्वीर में सभी के चेहरों पर जीत की खुशी नजर आ रही है। आपको बता दें, ये क्रिकेटर्स जीत के बाद जितने खुश दिख रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा खुश और एक्साइटेड धनश्री वर्मा नजर आ रही हैं। अब धनश्री ने इस फोटो को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'फाइनली, नंबर 18 के लिए 18। विराट कोहली और टीम को बधाई हो।' अपने इस पोस्ट में धनश्री वर्मा ने विराट कोहली और अजित राममूर्ति को भी टैग किया है। साथ ही उन्होंने ढेर सारे इमोजी शेयर करते हुए खुशी जताई है।
आपको बता दें, एक तरफ धनश्री वर्मा क्रिकेटर विराट कोहली की जीत का जश्न मना रही हैं, तो दूसरी तरफ उनके एक्स हसबैंड की इस मैच में हार हो गई है। वहीं, फैंस को धनश्री वर्मा के अलावा आरजे महवश के रिएक्शन का भी इंतजार है। युजवेंद्र चहल और PBKS की हार पर आरजे महवश कैसे रिएक्ट करती हैं? सभी ये देखना चाहते हैं। दरअसल, आईपीएल के दौरान युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड उन्हें जमकर सपोर्ट कर रही थीं। आरजे महवश कभी खुद को लकी चार्म बता रही थीं, तो कभी प्रेडिक्शन करके सभी का ध्यान खींच रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications
