तलाक की अर्जी देने के बाद Dhanshree Verma का पहला पोस्ट आया सामने, कहा- 'मैं किसी से डरती नहीं...'

Dhanshree Verma Post: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने कथित तौर पर तलाक ले लिया है। हाल ही में, ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि क्रिकेटर को वर्मा को 60 करोड़ रुपये का भारी भरकम गुजारा भत्ता देना पड़ सकता है। हालांकि, धनश्री के परिवार ने इन खबरों का खंडन किया है।
धनश्री वर्मा ने किया पोस्ट
हालांकि दोनों ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है, जिसमें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी गईं और एक नोट लिखा। अपनी शूट डायरी से तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "भगवान शिव के आशीर्वाद से, मैं अजेय हूं... मैं खुद को मजबूत और निडर महसूस करती हूं। आपके लिए शूट डायरी। काम पर प्यार और सम्मान अविश्वसनीय है। हर हर महादेव।"
धनश्री का परिवार है नाराज
इससे पहले कोरियोग्राफर के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था, "हम एलीमनी के बारे में किए जा रहे निराधार दावों से बेहद नाराज हैं। मैं बिल्कुल साफ कर दूं- ऐसी कोई एलीमनी कभी नहीं मांगी गई, यहां तक कि पेशकश भी नहीं की गई। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसी गलत जानकारी देना बेहद गैरजिम्मेदाराना है, जो ना केवल पक्षों को बल्कि उनके परिवारों को भी गैर जरूरी विवादों में घसीटती है।"
चहल के वकील का बयान
हाल ही में चहल के वकील नितिन के गुप्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "चहल ने धनश्री वर्मा के साथ आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए समझौता किया। आपसी सहमति से तलाक के लिए एक याचिका माननीय पारिवारिक न्यायालय, बांद्रा के सामने पेश की गई थी। मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।"
उन्होंने कहा, "इस संबंध में कानून के अनुसार आगे कदम उठाए जा रहे हैं। चहल और उनका परिवार मीडिया में प्रसारित हो रही जानकारी पर कमेंट नहीं करना चाहते हैं और सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे किसी भी प्रकार की अटकलबाजी से बचें।"
धनश्री और चहल की शादी
धनश्री ने दिसंबर 2020 में युजवेंद्र के साथ शादी की। युजवेंद्र और धनश्री के रिश्ते को लेकर अफवाहें 2024 के आखिर में तब उड़ीं, जब फैंस ने देखा कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम नाम से 'चहल' भी हटा दिया, जिससे अटकलों को और बल मिला, खासकर तब जब चहल ने इंस्टाग्राम पर धनश्री के साथ अपनी सारी तस्वीरें हटा दीं।


Click it and Unblock the Notifications