..................... Dhanashree Verma restored all her photos with Yuzvendra chahal, people said- she is jealous now - Hindi Filmibeat

धनाश्री वर्मा ने किए युजवेंद्र चहल संग अपने सारे फोटो Restore, लोग बोले- नई लड़की देखकर जलन हो गई...

Dhanashree Verma

Dhanashree Verma-Yuzvendra chahal Photos Restore: धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दोनों लंबे समय से दूर रहे थे। बता दें कि युजवेंद्र चहल ने धनाश्री को नए साल पर अनफॉलो कर उनकी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। जैसे ही दोनों के अनफॉलो की खबर सामने आई उसके कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक की खबर भी ऑफिशियल हो गई। यह खबर जानकर हर कोई हैरान रह गया।

धनाश्री वर्मा ने एक्स हसबैंड संग अपनी तस्वीरें की रीस्टोर
दोनों को साथ में आखिरी बार फैमिली कोर्ट में ही देखा गया था। उसके बाद से दोनों को कभी साथ में स्पॉट नहीं किया गया। वहीं बीते दिन भारत-न्यूजीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (India vs New Zealand final match) के मैच के दौरान युजवेंद्र चहल को किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया था। उसके बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं। चहल और मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल होने लगीं। वहीं अब धनाश्री वर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि धनाश्री वर्मा ने अपने और युजवेंद्र चहल के साथ की सभी तस्वीरें रीस्टोर कर दी हैं। धनाश्री के ऐसा करने के बाद तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं।

तस्वीरें रीस्टोर करने पर नेटिजंस ने यूं किए दावे
जैसे ही धनाश्री ने अपनी और एक्स हसबैंड की तस्वीरें रीस्टोर कीं नेटिजंस ने दावा किया कि बीते दिन युजवेंद्र चहल आरजे महवश के साथ नजर आए थे। उसी बीच अब धनाश्री वर्मा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए युजवेंद्र चहल संग अपनी तस्वीरें रीस्टोर कर दी हैं। बता दें कि धनाश्री के ऐसा करने के बाद एक यूजर ने कहा- लगता है कि कल का वीडियो देखने के बाद ही धनाश्री ने ऐसा फैसला लिया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-नई लड़की देखकर जलन हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X