युजवेंद्र चहल से तलाक लेने के बाद इतनी बदल गई धनश्री की जिंदगी, कहा- 'कुछ बोलूंगी तो बात और बिगड़ जाएगी'

Dhanashree Verma

Dhanashree Verma On Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा, जिन्होंने दिसंबर 2020 में शादी की थी, अब एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों का तलाक 20 मार्च 2025 को ऑफिशियली हो गया। यह खबर उनके चाहने वालों के लिए चौंकाने वाली थी।

तलाक के बाद चहल का अफेयर

युजवेंद्र चहल के तलाक के साथ-साथ खबर यह भी है कि कि चहल अब रेडियो जॉकी महविश के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्हें कई मौकों पर एक-साथ देखा गया है और महविश कई बार चहल को सपोर्ट करने उनके मैच में भी पहुंची हैं।

जिंदगी को नए तरीके से जी रहीं

अब तलाक के बाद पहली बार धनश्री वर्मा ने अपनी भावनाएं एक इंटरव्यू में जाहिर की। उन्होंने बताया कि वो अब अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू कर रही हैं। धनश्री ने कहा- "प्यार जिंदगी का एक खूबसूरत हिस्सा है। जैसे-जैसे इंसान आगे बढ़ता है, उसकी सोच और समझ भी बदलती है।"

काम पर दे रहीं ध्यान

उन्होंने बताया कि वह अब खुद पर ध्यान दे रही हैं- चाहे वो करियर हो, सेहत हो या पर्सनल ग्रोथ। धनश्री ने कहा- "इस वक्त मेरा पूरा ध्यान अपने काम पर है। साथ ही मैं खुद को भी बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हूं। भविष्य के लिए मेरी उम्मीदें काफी अच्छी हैं, लेकिन अभी मेरे लिए मेरा करियर और मेरा परिवार सबसे अहम हैं।"

बदल लिया पूरा लाइफस्टाइल

धनश्री ने यह भी बताया कि वो लोगों की निगेटिव बातें अपने ऊपर हावी नहीं होने देतीं। ट्उन्होंने कहा- "शुरू से ही मैं लोगों की ट्रोलिंग को नजरअंदाज करती आई हूं और आगे भी करती रहूंगी।" उन्होंने अपने नए लाइफस्टाइल के बारे में भी बताया जिसमें सेल्फ-लव, डिसिपलिन, अच्छा खाना, एक्सरसाइज और पॉजिटिव माहौल शामिल हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- "मैंने अपने जीने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब मैं खुद से प्यार करती हूं, अपने शरीर और दिमाग का ख्याल रखती हूं और ऐसे लोगों के साथ रहती हूं जो मुझे मोटिवेट करें।"

चहल के अफेयर के बारे में कही ये बात

धनश्री ने माना कि तलाक के बाद के कठिन समय ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। उन्होंने कहा- "इस एक्सपीरिएंस से मैंने आत्मनिर्भर बनना सीखा है और अपने अंदर की ताकत को पहचाना है। यह एक खुद को जानने का सफर रहा है।" जब चहल और आरजे महविश की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो धनश्री ने इस पर कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा- "अगर मैं सफाई देती हूं, तो बातें और बिगड़ सकती हैं। इसलिए मैं इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहती।"

धनश्री और चहल का तलाक

आपको बता दें, चहल के वकील ने बताया है कि कोर्ट ने दोनों की तलाक की अर्जी मंजूर कर ली है। अब चहल और धनश्री कानूनी रूप से पति-पत्नी नहीं हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चहल को तलाक के बाद ₹4.57 करोड़ की राशि धनश्री को गुजारे के रूप में देनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X