युजवेंद्र चहल का दर्द नहीं हो रहा खत्म, इधर लड़के से मसाज कराती चिल करती धनाश्री का ये वीडियो वायरल

Dhanashree Verma Viral Video: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा इन दिनों अपने तलाक को लेकर छाए हुए हैं। फिलहाल दोनों में से किसी ने इस खबर को कंफर्म नहीं किया है लेकिन दोनों की सोशल मीडिया गतिविधियों को देखने के बाद फैंस इसे कंफर्म ही मान रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया इस दोनों के तमाम वीडियो से पटा दिखाई दे रहा है।
अब ऐसा ही एक थ्रोबैक वीडियो धनाश्री का वायरल हो गया है। यूं तो वीडियो काफी पुराना नहीं है। हसीना ने एक महीने पहले ही इस वीडियो को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। लेकिन अब तलाक की खबरों के बीच ये वायरल हो गया है। वायरल वीडियो की बात करें तो धनाश्री इस वीडियो में सिर की मसाज लेती और शख्स के साथ चिल करती दिखाई दे रही हैं।
फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है इसके साथ ही कमेंट सेक्शन का रुख करने पर साफ है कि लोग बातचीत कर रहे हैं कि धनाश्री कैसे खुद को संभाल रही हैं। तलाक के बीच दोनों की प्रतिक्रिया और दिलों का हाल जानने के लिए नेटिजंस इस कपल के इंस्टाग्राम को खंगाल रहे हैं।
पिछले कुछ समय से युजवेंद्र और धनाश्री के बिगड़ते रिश्तों को लेकर कयासबाजी चालू थी लेकिन हर किसी को सिर्फ इसी का इंतजार था की कपल खुद इसे खारिज करे और खुशहाल लाइफ की पुष्टि करने करे। वहीं कुछ दिनों पहले युजवेंद्र के अकेलेपन वाले पोस्ट ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी थीं। साथ ही काफी समय से दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अप्डेट्स भी नहीं दे रहे थे।
इस बात की हिंट फैन्स को तब लगा जब दोनों ने ही अपनी शादी की सालगिरह पर एक दूसरे को विश नहीं किया। बता दें कि 22 दिसंबर को दोनों की शादी के चार साल हो गए। सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव होने के बाद भी दोनों ने ही वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर किसी तरह का कोई पोस्ट नहीं किया। इतना ही नहीं युजवेंद्र अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर लगातार क्रिप्टक पोस्ट कर रहे हैं। जिसे देखकर फैन्स को लग रहा है कि दोनों के बीच शायद कुछ ठीक नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications