Yuzvendra Chahal के प्रपोज का Dhanashree Verma ने उड़ाया मजाक ? VIDEO देख खौला फैन्स का खून

Dhanashree Verma made fun of Yuzvendra Chahal Proposal: युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि युजवेंद्र चहल ने जब से पत्नी धनाश्री को अपने इंस्टा से अनफॉलो किया है साथ ही उनकी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं तब से उनके तलाक की खबरें लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
चारों तरफ चहल और धनाश्री के चर्चे ही हो रहे हैं। ऐसे में दोनों के नए और पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। हाल ही में धनाश्री द्वारा दिए गए इंटरव्यू का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं पर बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धनाश्री अपने और युजवेंद्र चहल के रिश्ते के बारे में बताती नजर आ रही हैं। जी हां, धनाश्री बताती हैं कि कैसे पहली बार युजवेंद्र चहल ने धनाश्री को प्रपोज किया था।
ऐसी थी धनश्री और चहल की पहली डेट
पॉडकास्ट में धनाश्री कहती हैं कि चहल मुझसे डांस क्लास लेने आए थे, तभी थोड़े दिनों बाद इन्होंने मुझे पूछा कि क्या आप अपना एक शनिवार मुझे देंगी ? तब मैंने कहा ओओ...इसके बाद धनाश्री कहती हैं कि इस बारे में मैंने अपनी मां को बताया था। तब उन्होंने कहा लो गया स्टूडेंट। इस किस्से को सुनाते हुए धनाश्री जोर-जोर से हंसने लगती हैं।
वीडियो देख इमोशनल हुए फैन्स
बता दें कि धनाश्री और चहल की पहली डेट के बारे में सुन फैन्स का जमकर रिएक्शन आ रहा है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- चहल भाई की सादगी दिल जीत लेती है। वहीं दूसरे ने कहा- देख लो चहल की वजह से आज आपका इतना नाम है वरना कौन जानता था आपको। वहीं तीसरे यूजर ने कहा-आजकल तो विश्वास ही उठ गया है। जब भी देखो तलाक की खबरें ही सोशल मीडिया पर मिलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications