..................... Dhanashree verma lawyer gave statement on received 60 crore alimony form Yuzvendra Chahal - Hindi Filmibeat

युजवेंद्र चहल से एलिमनी में मिले 60 करोड़ रुपये की खबरों पर धनाश्री वर्मा के परिवार ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Dhanashree verma

Dhanashree verma lawyer gave statement on received 60 crore alimony: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं।

बता दें कि बीते दिन यानी कि 20 फरवरी को दोनों को परिवार वालों के साथ फैमिली कोर्ट में देखा गया था। खबरों के मुताबिक अब दोनों ऑफिशियली तलाक लेने के लिए अपना कदम आगे बढ़ा चुके हैं। इस दौरान धनाश्री वर्मा को मिल रही एलिमनी को लेकर तमाम बातें सोशल मीडिया पर फैल रही है। अफवाहों की माने तो धनाश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल से 60 करोड़ रुपये एलिमनी की मांग की है। वहीं अब इले मुद्दे पर धनाश्री वर्मा के परिवार वालों ने एक स्टेंटमेंट दिया है।

एलिमनी पर वकील ने बताया सच
धनाश्री वर्मा की वकील अदिती मोहनी ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान उन्होंने 60 करोड़ रुपये एलिमनी की मांग को झूठा बताया है। वकील ने कहा कि ये बताए जा रहे आंकड़े निराधार हैं। मीडिया को इस बारे में रिपोर्ट करने से पहले फैक्ट चैक करना चाहिए। वकील ने आगे कहा कि हमारे सामने ना तो एलिमनी ऑफर की गई है और ना ही एलिमनी की हमने मांग की है। इस तरह की एलिमनी की खबरें जो फैल रही हैं उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। जब से ये बातें सामने आई हैं लोगों ने धनाश्री को गोल्ड डिगर औऱ मौकापस्त तक कह दिया है।

लॉकडाउन में हुई थी शादी
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा ने साल 2020 में कोरोना काल में चल रहे लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। दोनों की शादी में चंद मेहमान ही शामिल हो पाए थे। युजवेंद्र चहल और धनाश्री की सगाई और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल ने नए साल पर अपनी शादी की और धनाश्री की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं, लेकिन धनाश्री ने अपनी शादी और सगाई की कोई भी तस्वीर डिलीट नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X