Dhanashree Verma ने Yuzvendra Chahal से एलिमनी में मांगे इतने करोड़ रुपये ? रकम जान उड़ जाएंगे होश

Dhanashree Verma

Yuzvendra Chahal will Give mane core of rupees as alimony to Dhanadhree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि नए साल की शुरुआत में ही युजवेंद्र चहल ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया था।

नए साल पर ही युजवेंद्र चहल ने धनाश्री वर्मा को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अनफॉलो कर दिया था। इतना ही नहीं युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टा से धनाश्री की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। यूजी के इस एक्शन को देख फैन्स तो हैरान ही रह गए थे।

धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के रिश्ते में आई दरार
शादी की तस्वीरें डिलीट करने के बाद दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेज हो गईं। इस मामले पर ना तो स्पष्ट रूप से युजवेंद्र चहल ने कुछ कहा और ना ही धनाश्री वर्मा ने लेकिन फिर भी दोनों के पोस्ट से लोगों को यह तो साफ हो गया था कि दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है। इसी के साथ ही तमाम अफवाहें भी उड़ रही थीं जिसे सुनकर फैन्स भी हैरान रह गए थे, लेकिन इन्हीं अफवाहों के बीच एक चौंकाने वाला दावा भी सामने आया है जिसे देख फैन्स भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

एलिमनी के तौर पर धनाश्री को 60 करोड़ रुपये देंगे युजवेंद्र चहल
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट्स के मुताबिक युजवेंद्र चहल धनाश्री वर्मा को एलिमनी के तौर पर 60 करोड़ रुपये की मोटी रकम दे सकते हैं। फिलहाल तो अभी इस बात का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस मुद्दे पर भी युजवेंद्र चहल और धनाश्री का कोई बयान भी नहीं दिया है। अब एलिमनी की खबर में कितनी सच्चाई है यह तो युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा ही जानते हैं। फिलहाल तो फैन्स दोनों के रिश्ते को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X