..................... Dhanashree verma emotional video viral amit divoce news with Yuzvendra chahal - Hindi Filmibeat

तलाक की खबरों के बीच धनश्री का इमोशनल VIDEO VIRAL, बोलीं- एक और कोशिश करूंगी...

Dhanashree verma

Yuzvendra chahal criptic post viral: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबर ने फैन्स को हैरान कर दिया है। जी हां, बता दें कि नए साल की शुरुआत में दोनों ने एक दूसरे को इंस्टा से अनफॉलो कर दिया। वहीं अब दोनों के तलाक की खबरें काफी तेज होती जा रही हैं।

शादी के चार साल बाद अलग होंगे चहल और धनश्री
माना जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। क्योंकि हाल ही में दोनों की शादी को चार साल पूरे हुए हैं, लेकिन इस खास मौके पर दोनों ही एक दूसरे को सोशल मीडिया पर सालगिरह की बधाई नहीं दी थी। इस खबर के कुछ दिनों बाद ही दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेज हो गईं। बता दें कि ऐसे में दोनों के नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इमोशन हुईं धनश्री
हाल ही में धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का एक वीडियो कॉल सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें धनश्री इमोशनल होती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में धनश्री कहती नजर आ रही हैं कि हां, धीरे-धीरे मैं ठीक हो जाऊंगी। एक बार और ट्राई किया है अगर नहीं होता तो देखते हैं, लेकिन हां पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं।

वीडियो देख यूजर्स ने किए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो को देख लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा- तो क्या अब दोनों के बीच सब ठीक हो जाएगा। वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा कम से कम धनश्री ने कोशिश की। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आज कल क्रिकेट में अधिक तलाक देखने को मिल रहे हैं।

खैर आपको बता दें कि यह वीडियो कॉल पुराना है और एडिट है। यह वीडियो धनश्री की पैर की सर्जरी के दौरान का है। जहां धनश्री अपनी रिकवरी की बात करती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X