प्रतीक उतेकर को डेट कर रही हैं धनाश्री वर्मा ? उड़ी अफवाहों पर कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी

Dhanashree verma

Prateek Utekar break silence on dating rumors with Dhanashree: धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की खबर चारों तरफ आग की तरह फैल गई है। धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने एक दूसरे को इंस्टा से अनफॉलो भी कर दिया है।

उड़ी डेटिंग की अफवाह
वहीं इन तलाक की खबरों के बीच धनाश्री वर्मा के डांस वीडियो, तेल मसाज के वीडियो के साथ ही प्रतीक उतेकर के साथ एक फोटो वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों ब्लैक कपड़ों में ट्यूनिंग सेट करते दिख रहे है। इतना ही नहीं धनाश्री और प्रतीक कोजी होते भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दिख रही दोनों की बॉन्डिंग देख कयास लगाया जा रहा है कि इसी वजह से तो दोनों का तलाक नहीं हो रहा है। यहां तक की दोनों के डेटिंग की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं।

कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी
इस तस्वीर को देखने के बाद लोग तमाम तरह के सवाल भी कर रहे हैं। जिस वजह से धनाश्री वर्मा और प्रतीक उतेकर की जमकर ट्रोलिंग भी हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर हो रही इस तरह की ट्रोलिंग को देख कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर ने चुप्पी तोड़ी है। जी हां, प्रतीक ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर इन अफवाहों को लेकर एक पोस्ट लिखा है जिसमें वह ट्रोलर्स के करार जवाब देते नजर आ रहे हैं।

प्रतीक उतेकर ने दिया करारा जवाब
कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'दुनिया बहुत फ्री हो गई है जो सिर्फ एक तस्वीर को देखकर तमाम कहानियां बना रही है और DM कर रही है। इतना ही नहीं प्रतीक आगे लिखते हैं- आगे बढ़ो।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X