युजवेंद्र चहल से अलग होते ही धनाश्री वर्मा ने किया इस गाने पर डांस, वीडियो देख भड़के फैन्स, सुना दीं खरी-खोटी

Dhanashree Verma Dance Video Viral: धनाश्री वर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खास चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि धनाश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है। नए साल की शुरुआत में ही युजवेंद्र चहल ने धनाश्री की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं और धनाश्री को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद कुछ दिनों पहले ही दोनों को फैमिली कोर्ट में देखा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों के तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
धनाश्री ने शेयर किया डांस वीडियो
जब से धनाश्री वर्मा और चहल के तालक की खबर ऑफिशियल हुई है तब से धनाश्री वर्मा के एलिमिनी को लेकर भी कई लोग सवाल पूछ चुके हैं, हालांकि धनाश्री वर्मा की वकील ने धनाश्री वर्मा को एलिमिनी में मिलने वाले 60 करोड़ रुपये की बात से इनकार किया है, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर धनाश्री वर्मा और उनकी लाइफस्टाइल को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। वहीं युजवेंद्र चहल से अलगाव के बीच धनाश्री वर्मा के के कई फोटोशूट वायरल हुए थे, लेकिन हाल ही में धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धनाश्री वर्मा धूम 2 के गाने पर इतनी एक्साइटमेंट से डांस करती दिख रही हैं कि लोगों ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।
इस गाने पर डांस करती दिखीं धनाश्री वर्मा
धनाश्री वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धनाश्री वर्मा धूम 2 के गाने 'डोंट टच मी ' पर डांस करती नजर आ रही हैं। धनाश्री के एक्सप्रेशन और एनर्जी हर बार की तरह फर्स्ट क्लास है। धनाश्री वर्मा अपने एनर्जेटिक डांस से फैन्स का दिल जीतती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं- बस यूंही संडे मूड। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- 60 करोड़ की खुशी में डांस वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-अभी ही तो तलाक हुआ है ऐसे में इस तरह के गाने पर कौन डांस करता है डोंट टच मी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- डांस तो अच्छा करती हो आप धनाश्री वर्मा।


Click it and Unblock the Notifications











