..................... Dhanashree verma cryptic post woman blaming is fashion after yuzvedndra chahal and RJ Mahavash Phpto - Hindi Filmibeat

RJ Mahavash संग चहल की तस्वीरें हुईं वायरल तो धनाश्री ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- महिलाओं का दोष...

Dhanashree verma

Dhanashree Verma Cryptic Post: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जब से चहल और धनाश्री के तलाक की खबरें सामने आई थीं तब कपल को चाहने वालों के होश उड़ गए थे।

लेकिन लोगों को इस बात पर विश्वास तब हुआ जब खुद युजवेंद्र चहल ने अपनी और धनाश्री की सभी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दी थीं। इतना ही नहीं चहल ने धनाश्री को अनफॉलो कर दिया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही दोनों को तालक के सिलसिले में फैमिली कोर्ट में भी स्पॉट किया गया था।

बीते दिन युजवेंद्र चहल की आरजे महवाश (RJ Mahavash) के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों को स्डेटिम में साथ मैच देखते स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों का खास बॉन्ड भी लोगों को देखने को मिला। दोनों की सिर्फ क्रिकेट देखते हुए ही तस्वीरें वायरल नहीं हुईं थीं। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय ने भी एक वीडियो युजवेंद्र चहल और आरजे महवाश संग शेयर किया था। इसके अलावा खुद आरजे महवाश ने अपने इंस्टा हैंडल पर युजवेंद्र चहल संग तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। जिसमें देखा जा सकता है कि वह चहल के साथ फाइनल मैच के बाद होने वाले लाइट शो को इंजॉय करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं- 'कहा था ना जिता के आऊंगी। मैं टीम इंडिया के लिए लकी हूं।' आरजे महवाश के इस कैप्शन को पढ़ने के बाद नेटिजंस ने जमकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

धनाश्री वर्मा ने फिर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
आरजे महवाश (RJ Mahavash) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) की स्टेडियम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होने लगीं। वहीं दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बीच युदवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने अपनी और युजवेंद्र चहल की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रीस्टोर कर दी थी। जिस देखने के बाद नेटिजंस को लगने लगा कि दोनों को देखकर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को जलन होने लगी। इतना ही नहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा कि- दीदी बहुत देर में याद आई आपको। वहीं इन कमेंट्स और युजवेंद्र चहल और आरजे महवाश की तस्वीरों को देखने के बाद धनाश्री वर्मा ने एक बार फिर अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को लोग सीधे-सीधे आरजे महवाश और युजवेंद्र चहल से जोड़ रहे हैं। धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'महिलाओं को दोष देना फैशन बन चुका है।'

इस वजह से ट्रोल हुई थीं धनाश्री
आपको बता दें कि तलाक के कुछ ही दिनों बाद धनाश्री वर्मा को भी जमकर ट्रोल किया गया था। धनाश्री की कुछ तस्वीरें धनाश्री के कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ वायरल हुई थीं। दोनों की क्लोज तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने जमकर धनाश्री वर्मा को ट्रोल किया था। इस सिलसिले में तो खैर प्रतीक उतेकर ने चुप्पी तोड़ लोगों को करार जवाब दे दिया था, लेकिन फिलहाल तो धनाश्री एलिमनी के 60 करोड़ रुपये की वजह से भी ट्रोल हो रही हैं। आपको बता दें कि धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी कोरोना काल में यानी कि 2020 में हुई थी। दोनों की शादी के चार साल ही हुए हैं और दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X