..................... Dhanashree verma broke silence on divorce with Yuzvendra Chahal, said- I cried in court - Hindi Filmibeat

युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनाश्री वर्मा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं फूट-फूट कर रोई और वो...

Dhanashree verma

Dhanashree verma broke silence on divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा अपने डांस और अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी वह अपने इंस्टा हैंडल पर डांस के वीडियो शेयर कर तारीफें बटोरती हैं तो कभी उनके बयान चर्चाओं में आ जाते हैं। वहीं अब धनाश्री वर्मा ने लंबे समय बाद अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। जहां कुछ समय पहले ही युजवेंद्र चहल ने अपने तलाक को लेकर कई बातें कही थीं। वहीं अब धनाश्री वर्मा टूटे रिश्ता का सच खोलती नजर आ रही हैं।

मैं फूट-फूटकर रोई थी...

हाल ही में धनाश्री वर्मा ने एक पॉडकास्ट में कहा कि मुझे आज भी याद है कि जब तलाक पर फैसला सुनाया जा रहा था तब वो और मैं मानसिक रूप से तैयार थे, लेकिन मैं बहुत ही भावुक हो गई थी। मैं सबके सामने चीखने लगी थी। मैं तो बयां भी नहीं कर सकती हूं कि मैं कैसा महसूस कर रही थी। मुझे याद है कि मैं बुरी तरह से रो रही थी। मैं चिल्ला रही थी और जब यह सब हो रहा था तब वो (चहल) बाहर चले गए थे।

व्हाट्सऐप ही कर देते...

धनाश्री ने आगे बताया कि जब अदालती कार्यवाही चल रही थी तब वह एक टी-शर्ट पहने नजर आए। जिसे लेकर जमकर विवाद हुआ है और उस टी-शर्ट को देखने के बाद लोगों को लगने लगा था कि मैं पूरी तरह से गलत हूं। धनाश्री ने बताया कि उनकी टी-शर्ट पर लिखा था कि 'अपने शुगर डैडी खुद बनो' इस टी शर्ट वाले स्टंट को देखने के बाद मैं समझ गई थी की अब लोग मुझे ही दोषी ठहराएंगे।

तलाक आसान नहीं था...

धनाश्री ने कहा जब कोर्ट के बाहर उन्होंने चहल को ये टी-शर्ट पहने देखा तब वह हैरान रह गई थीं। उन्होंने कहा कि 'अरे भाई व्हाइट्ऐप कर देता,टी-शर्ट पहनने की क्या जरूरत थी।' इसके बाद धनाश्री कहती हैं कि तलाक लेना आसान नहीं होता। यह कोई सेलिब्रेशन नहीं था। इसमें तो इंसान नहीं दो परिवार शामिल होते हैं। मैंने अपने फैमिली वैल्यूज को याद रखा। दुख और दर्द को एक्सेप्ट किया, लेकिन किसी को भी बुरा महसूस नहीं करवाया ना ही कुछ कहा।

औरत को जिम्मेदार ठहराया जाता है...

धनाश्री कहती हैं कि एक सिक्के के दो पहलू होते हैं ताली एक हाथ से नहीं बजती। मैं कुछ कह नहीं रही थी इसका मतलब ये नहीं कि एडवांटेज लिया जाए। फिलहाल तो मैं नहीं चाहती कि ऐसा किसी के भी साथ हो। वैसे इस तरह के केसों में हमेशा ही एक औरत को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है और यही मेरे साथ हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X