युजवेंद्र चहल से तलाक पर टूटी धनश्री वर्मा की चुप्पी, माता-पिता ने दी थी अलग होने की सलाह, हैरान रह जाएंगे आप!

Dhanashree Verma on Divorce- युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद सबसे ज्यादा धनश्री को ही ट्रोल किया गया था। आज भी क्रिकेटर के फैंस उनको खरी खोटी सुनाते हैं और जानबूझकर शादी तोड़ने का आरोप लगाते हैं।
हालांकि सच्चाई इसके उलट ही होती है क्योंकि कोई भी रिश्ता खत्म होने से पहले काफी स्ट्रगल करता है। अब धनश्री वर्मा के जो बयान सामने आ रहे हैं उनसे यही लग रहा है कि ये फैसला उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था।
उनके माता पिता ने इस मामले में उनकी काफी मदद की और हर हाल ही में साथ रहे। धनश्री वर्मा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी ये हालत देखकर माता पिता ने इस शादी को तोड़ने का आग्रह किया था।
क्या बोलीं धनश्री?
पहली बार अपने तलाक पर बात करते हुए क्रिकेटर की एक्स वाइफ ने कई बातें बताईं। उनका कहना था कि, माता पिता सबसे ज्यादा क्रेडिट वो देना चाहती हैं क्योंकि मुश्किस समय में वो साथ थे और सही रास्ता दिखाया था। उनका कहना है कि इस शादी से निकलने का फैसला बिल्कुल सही थी। धनश्री वर्मा ने कहा, "तलाके के फैसले के लिए काफी हिम्मत चाहिए और तब जब आप ये जानते हैं कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हैं जो आपसे ज़्यादा शक्तिशाली है। उऐसे रिश्ते को छोड़ने के लिए हिम्मत चाहिए और मेरे माता-पिता मुझे हर दिन यही याद दिलाते थे। वे मुझे बताते रहते थे कि उन्हें इस फैसले पर कितना गर्व है। यह आसान नहीं है।'' धनश्री वर्मा का ये स्टेटमेंट अब चर्चा में हैं। इशके अलावा भी उन्होने कई बातें कही हैं।
तलाक के बाद धनश्री का नाम को किसी से नहीं जुड़ा लेकिन युजवेंद्र चहल को अक्सर आरजे महवश के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों लंदन पहुंचे थे जहां पर चहल को बर्थेड सरप्राइज दिया गया था। वो वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। देखने वाली बात होगी धनश्री के इस बयान पर चहल कब रिएक्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











