..................... Dhanashree verma break silence amit divorce news with yuzvendra chahal said- to build my name and career - Hindi Filmibeat

Yuzvendra Chahal संग तलाक की खबरों पर धनाश्री ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने अपना नाम और करियर बनाने के लिए...

Dhanashree verma

Dhanashree verma break silence amit divorce news: युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जब से युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टा से धनाश्री की तस्वीरें डिलीट की हैं तब से तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

धनाश्री ने तोड़ी चुप्पी
अभी तक इस मामले पर ना तो युजवेंद्र चहल ने कोई स्पष्टीकरण दिया था और ना ही धनाश्री ने, लेकिन सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को देख धनाश्री वर्मा ने अपना पहला रिएक्शन दिया है। जी हां, धनाश्री वर्मा ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। चलिए देखते हैं कि क्या कहती हैं धनाश्री।

मैं नाम और करियर बनाने के लिए सालों मेहनत की...
'पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशान करने बात तो यह है कि लोगों ने बिना सच्चाई जाने और बिना फैक्ट चैक किए लिखना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मुझे जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। अपना नाम और करियर बनाने के लिए मैंने सालों कड़ी मेहनत की है। मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी नहीं है बल्कि यह मेरी ताकत को दिखाती है।'

सच को किसी प्रमाण की जरूरत नहीं...
धनाश्री वर्मा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि- 'ऑनलाइन ट्रोलिंग आसानी से की जा सकती है जबकि किसी को ऊपर उठाने के लिए साहस की जरूरत होती है। मैं अपने आदर्शों और सच के साथ हमेशा आगे बढ़ती रहूंगी। क्योंकि सच को किसी प्रमाण की जरूरत नहीं होती है।' धनाश्री को यह स्टोरी शेयर किए हुए अभी कुछ ही मिनट हुए हैं और यह स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धनाश्री के इस स्टोरी को देख फैन्स अभी भी कंफ्यूज होते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X