धनाश्री के घर अब कौन ले पहुंचा बारात? सुर्ख साड़ी में फिर से दुल्हन बनी युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ

Dhanashree Bridal Look: कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा इन दिनों अपनी लाइफ के बुरे दौर से धीरे धीरे मूव ऑन कर रही हैं। ऐसे में हसीना ने अपने एक फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में धनाश्री किसी दुल्हन की तरह सजी दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में धनश्री दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। तस्वीरें देख हर किसी को लग रहा है कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है।
धनश्री वर्मा ने अपने ब्राइडल लुक की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस साड़ी पहनकर कहर ढहाती नजर आई। लेकिन फैंस का ध्यान उनकी साड़ी नहीं बल्कि मांग का सिंदूर, गले का मंगलसूत्र और हाथों का चूड़ा खींच रहा है। इसे देखकर यूजर्स के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि धनश्री ने दूसरी शादी कर ली है। एक ने तो कमेंट सेक्शन में पूछ भी लिया कि सिंदूर है, तो दूल्हा कहां है?
अगर आप भी ये तस्वीरें देखकर सोच रहे हैं कि धनश्री ने शादी कर ली है। तो नहीं ऐसा नहीं है। दरअसल एक्ट्रेस की ये तस्वीरें एक फोटोशूट की है। जिसके लिए उन्होंने ब्राइडल लुक लिया था। इस फोटो शूट के लिए ही एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहना है। फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, 'विटेंज वाइब, मॉर्डन मूड..' बावजूद इसके कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल करते दिखे।
बता दें कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल एक्ट्रेस आरजे महवश के साथ वक्त बिता रहे हैं। बीते दिनों दोनों के वेकेशन की तस्वीरें काफी वायरल भी हुई थी। खबरों के अनुसार दोनों का अफेयर चल रहा है। लेकिन महवश ने चहल को अपना अच्छा दोस्त बताया है।


Click it and Unblock the Notifications