#Dhanak: बॉलीवुड की सबसे क्यूट शाहरूख - सलमान फाइट यहीं है!
17 जून को रिलीज़ हो रही है नागेश कुकूनूर की फिल्म धनक लेकिन उसके पहले ही फिल्म की स्टारकास्ट ने सबका दिल जीतना शुरू कर दिया है। हेतल गाड़ा और क्रिश छिब्बर, जो फिल्म में भाई बहन का किरदार निभा रहे हैं, फिलहाल बॉलीवुड के क्यूटेस्ट भाई बहन हैं।
आप अपने भाई बहन से पेंसिल से लेकर पेन तक और टीवी के रिमोट से लेकर खिलौनों तक लड़ते होंगे लेकिन राजस्थान के एक छोटे से गांव की इस प्यारी सी कहानी में भाई बहन सलमान और शाहरूख के लिए लड़ते हैं।
फिल्म प्रमोशन के दौरान छोटू यानि कि क्रिश ने बताया कि वो रियल लाइफ में भी सलमान खान फैन हैं और दबंग 2 उनकी फेवरिट सलमान खान फिल्म है। वहीं हेतल के लिए शाहरूख वर्ल्ड के बेस्ट खान हैं।
धनक नाम की ये फिल्म दो बच्चों की कहानी है जो अपने दम पर राजस्थान पार कर शाहरूख खान की एक शूटिंग में उनसे मिलने जाते हैं। वो इसलिए कि छोटू के पास आंखें नहीं है और उसकी बहन परी ने वादा किया है कि उसके 9वें जन्मदिन से पहले वो देख पाएगा।
परी शाहरूख की फैन है और वो जानती है कि बस शाहरूख ही उसका सपना पूरा कर पाएंगे। क्या ये बच्चे शाहरूख से मिल पाते हैं या नहीं ये फिल्म का ट्विस्ट ज़रूर है। लेकिन कहानी सारी बीच में है, कैसे दो बच्चे, बिना किसी डर, दूसरों पर भरोसा करते हैं पर कोई उनका भरोसा तोड़ता नहीं है।
जानिए इन बच्चों से हुई दिलचस्प बातचीत के कुछ हिस्से -


Click it and Unblock the Notifications











