कार्तिक आर्यन को हुआ कोरोना, मनोज बाजपेयी, रणबीर से लेकर भंसाली तक- Covid की जद में ये बॉलीवुड सितारे
धमाका एक्टर कार्तिक आर्यन को कोरोना हो गया है। देशभर में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। 40-45 हजार केसेज एक दिन में देशभर से आने लगे हैं। देश में सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में ही देखने को मिल रहा है। आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड सेलेब को कोरोना होने की खबर भी सामने आ रही है। अब कार्तिक आर्यन भी कोविड की चपेत में आ गए हैं।
सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना दी। उन्होंने अपने ही अंदाज में इस खबर को भी शेयर किया। प्लस के साइन की एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि मेरा भी पॉजिटिव हो गया है। जिसका मतलब था कि वह कोरोना की चपेत में आ गए हैं।

बता दें कार्तिक आर्यन एक दिन पहले ही मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करते नजर आए थे। उनके साथ कियारा आडवाणी भी मौजूद थी। दोनों ने साथ में है रैंप वॉक किया था। ऐसे में कियारा के फैंस की चिंता बढ़ गई है।
अब कार्तिक आर्यन के साथ व उनकी टीम का कोरोना टेस्ट हो ये तो लाजिमी है। बता दें हाल में ही अभिनेता सतीश कौशिक को भी कोरोना हुआ था और उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एडमिट करवाया गया था।

रणबीर कपूर भी कोरोना से जूझ रहे
हाल में ही रणबीर कपूर को भी कोरोना हुआ था वह अभी भी इस लड़ाई से लड़ रहे हैं। फिलहाल वह सेल्फ क्वारंटाइन में हैं।

भंसाली भी आए कोरोना की चपेत में
गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के दौरान संजय लीला भंसाली को भी कोरोना हो गया है। वह फिलहाल आइसोलेशन में हैं।

मनोज बाजपेयी के बाद उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित
हाल ही में एक्टर मनोज बाजपेयी को कोरोना हुआ था। जिसके बाद खबरें सामने आई कि कि उनकी पत्नी नेहा भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। फिलहाल दोनों क्वारंटाइन में हैं।

धर्मेंद्र ने लगवाई कोरोनावायरस वैक्सीन
हाल में ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर कहा कि इससे जोश मिला है ये कोई दिखावा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications