21 साल बाद मिले देव-अंजलि, शिल्पा-सुनील एक साथ ' धड़कन 2' की तैयारी, अक्षय कुमार गायब !
हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्म में कई रोमांटिक फिल्म शामिल है। उसी में एक नाम है अंजलि और देव का भी। आपको तो पता चल गया होगा कि अब किसी फिल्म की बात कर रहे हैं। जी हां, धड़कन की सुपरहिट जोड़ी शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद फैंस एक बार फिर से धड़कन फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल धड़कन का सीक्वल कब आएगा, ये तो समय ही बताएगा। लेकिन इस फिल्म की कास्ट यानी कि सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी के रीयूनियन जरूर हो गया है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की मुलाकात हुई।

शिल्पा ने इसकी एक खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 21 साल बाद दोनों को साथ देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं, साथ ही ये पूछ रहे हैं कि अक्षय कुमार कहां हैं?


Click it and Unblock the Notifications











