धर्मेश दर्शन और रतन जैन बनाएंगे धड़कन 2
13 साल पहले धर्मेश दर्शन जी और वीनस के रतन जैन जी ने अपनी सुपर हिट फिल्म धड़कन में एक वादा किया था कि मैं तुम्हें भूल जाउं ये हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होनो नहीं दूंगा। इसी वादो को पूरा करने के लिए एक बार फिर से जाने माने निर्देशक धर्मेश दर्शन और रतन जैन एक साथ मिलकर साल 2000 में आई फिल्म धड़कन का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। धड़कन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और साथ ही फिल्म के गानों ने लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया था।
धड़कन फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी की सिंपल लव स्टोरी उस समय यंगस्टर्स के दिलों में इस कदर लोगों को प्रभावित किया था कि हर कोई अपनी लव स्टोरी में खुद को अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी समझता था। ये लव स्टोरी बॉलीवुड की एक पॉपुलर लव स्टोरी बन गयी थी। अब सालों बाद धर्मेश दर्शऩ और रतन जैन जी एक बार फिर से धड़कन के सीक्वल धड़कन 2 के सीक्वल के साथ वापस आ रहे हैं। धड़कन 2 का टैगलाइन है द हार्ट बीट्स वन्स अगेन।

इस खबर के बारे में बात करते हुए निर्माता रतन जैन ने कहा "हम इसी साल इस फिल्म को शुरु करने की सोच रहे हैं। फिल्म की आत्मा वहीं रहेगी लेकिन फिल्म आज की जेनरेशन के हिसाब से थोड़ी बदलेगी जरुर। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।" धर्मेश दर्शन जी ने कहा कि "फिल्म का टाइटल होगा धड़कन 2- दि हार्ट बीट्स वन्स अगेन। फिल्म की कहानी रोमांटिक होगी लेकिन ये वहां से शुरु नहीं होगी जहां पर धड़कन खत्म हुई थी. धड़कन 2 में एक नयी कहानी होगी और एक नयी स्टारकास्ट होगी।"


Click it and Unblock the Notifications











