Dhadkan 2- गदर 2 के हिट होते ही मेकर्स की जागे अरमान? धड़कन सीक्वल के साथ फिर टूटेंगे रिकॉर्ड!

dhadkan 2

गदर 2 ने जब से रिलीज होकर रिकॉर्ड कमाई की है तब से कई फिल्ममेकर्स एक्टिव हो गए हैं और सीक्वल्स को लेकर चर्चा होने लगी है। इस वक्त खबर आ रही है कि सुपर डुपर हिट फिल्म धड़कन के सीक्वल को लेकर चर्चा की जा रही है।

आज से करीब 23 साल पहले सन् 2000 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की फिल्म धड़कन ने धमाका कर दिया था। फिल्म के सीक्वल को लेकर अक्सर खबरें आती रही हैं लेकिन कभी फिल्म फ्लोर पर नहीं आई है।

हालांकि अब ताजा जानकारी सामने आ रही है कि मेकर्स इसके सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं। गदर 2 के धमाके ने मेकर्स का उत्साह बढ़ा दिया है। बॉलीवुड हंगामा के बात करते हुए धड़कन के निर्देशक धर्मेश दर्शन ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि लोगों को खुश करने के लिए काफी है।

निर्देशक का कहना था कि प्रोड्यूसर रतन जैन की तरफ से उनको धड़कन 2 की पेशकश की गई है। इस तरह की पेशकश वो काफी समय से कर रहे हैं। निर्देशक ने कहा, "जब से वो सीक्वल ऑफर कर रहे हैं तब से मैं इसका विरोध कर रहा हूं क्योंकि मुझे इसको लेकर यकीन नहीं है।

यह कभी-कभी (1976) का दूसरा भाग बनाने जैसा है! धड़कन कोई एक्शन एंटरटेनर या कॉमेडी फिल्मन नहीं। यह समय की कसौटी पर खरा उतरा है। मैं इसे भुनाने में विश्वास नहीं रखता। लेकिन अब मुझे लगता है कि गदर 2 की भारी सफलता के बाद लोग बहुत परेशान हो गए हैं।

इसलिए, पिछले 10-15 दिनों में मुझे एक बार फिर से फिल्म की पेशकश की गई।'' हालांकि उन्होने इस बात को लेकर आधिकारिक खुलासा नहीं किया है कि वो धड़कन बनाने जा रहे हैं। हालांकि फिल्म की कास्टिंग को लेकर उन्होने कहा कि इस बारे में विचार नहीं किया गया है। यहां तक की फिल्म की स्क्रिप्ट तक नहीं तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X