रिलीज हुआ धड़क का रोमांटिक पोस्टर, देखिए जाह्नवी और ईशान की खास अंदाज
Recommended Video

जाह्नवी कपूर के डेब्यू की खबरें एक साल से भी अधिक समय से आ रही थी और आखिरकार अनाउंस हो गया कि जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अगले साल धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। कुछ समय पहले ही करण जौहर ने धड़क के फर्स्ट लुक लॉन्च किया था। इसके बाद एक बार फिर से एक रोमांटिक पोस्टर सबके सामने आया है।
बता दें कि इस पोस्टर में जाह्नवी और ईशान काफी ज्यादा मेड फॉर ईच अदर के अंदाज में बैठे है और जाह्नवी ने ईशान के कंधे में सिर रखा हुआ है। इस पोस्टर को देखकर महसूस हो रहा है कि फिल्म काफी ज्यादा रोमांटिक होने वाली है।

फिल्म धड़क जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म है और इस फिल्म को वो अपनी मां और अभिनेत्री श्रीदेवी को डेडिकेट करना चाहती है। इस फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर कर रहे है और फिल्म मशहूर मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है।
धड़क को डायरेक्टर शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं जिन्होंने पहले बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हंपटी शर्मा की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्में दी। बता दें कि करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है।
'धड़क' 6 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए दर्शकों को भी काफी ज्यादा इंतजार है क्योंकि पहली बार जाह्नवी कपूर फिल्म में रोमांस करने वाली है। ईशान खट्टर की बात करें तो ये उनकी दूसरी फिल्म है।
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर धड़क के साथ इस साल एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म है Beyond The Clouds.. जिसका निर्देशन किया है माज़िद मज़िदी ने। फिल्म में ईशान के साथ दिखेंगी मालविका मोहनन।
करण जौहर इस फिल्म से एक बार फिर से दो नए चेहरों पर दांव खेल रहे है और अब इसका क्या होगा ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
