1st Day 1st Show: जाह्नवी- ईशान की धड़क, पहले सीन से फैंस ने कह दिया- ब्लॉकबस्टर
जाह्नवी कपूर- ईशान खट्ट की फिल्म धड़क दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉस देखने मिल रहा है। दर्शकों की मानें तो पहले सीन से ही फिल्म आपको बांध लेती है। यह एक सफर जैसा है जहां आपकी आंखों में आंसू भी आता है और आप सारे किरदारों से जुड़ाव महसूस करते हैं। शशांक खेतान की यह फिल्म तारीफ बटोर रही है।
Recommended Video

EXCLUSIVE: झिंगाट करते करते, जानें किससे पड़ गई जाह्नवी कपूर को जोर की डांट
हालांकि यह ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। लेकिन एक रीमेक का टैग हटाकर देखा जाए फिल्म कहानी और किरदारों को लेकर काफी शानदार है। जाह्नवी- ईशान की मासूमियत दर्शकों के दिल में घर कर रहे हैं। जाहिर है फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी इसका फायदा दिखने वाला है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 7 करोड़ तक की ओपनिंग देने वाली है। इसका एक कारण यह भी है कि फिल्म सोलो रिलीज हुई है। और अब संजू का क्रेज भी हल्का हो चुका है। फिल्म का प्रमोशन भी काफी जमकर किया गया है।
बहरहाल, यहां जानें धड़क के लिए दर्शकों का रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications