..................... Dhadak: Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar shoot for the film near Victoria Memorial in Kolkata - Hindi Filmibeat

धड़क: विक्टोरिया पैलेस कोलकाता में शूटिंग शुरु, ईशान और जाह्नवी की फोटोज वायरल

Recommended Video

Jhanvi Kapoor, Ishaan Khatter shooting for DHADAK at Victoria Memorial; Pictures LEAKED | FilmiBeat

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर इन दिनो फिल्म धड़क को लेकर काफी चर्चा में चल रहे है। बता दें कि दोनो स्टार्स की ये पहली फिल्म है इसलिए दोनो इसपर जमकर मेहनत कर रहे है। इस फिल्म की शूटिंग सेट से अक्सर फोटोज और वीडियो वायरल होते रहते है।

हाल ही में वायरल एक फोटो में पता चला है कि इन दिनो इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता के विक्टोरिया पैलेस मे हो रही है। मौजूदा फोटोज मे ये साफ देखा जा सकता है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक शशांक खैतान ने सोशल मीडिया में तस्वीर पोस्ट करने के बाद दी थी।

ishan khattar, jhanvi kapoor, dhadak, ईशान खट्टर, जाह्ववी कपूर, धड़क

बता दें कि फिल्म के लिए दोनो एक्टर्स काफी ज्यादा एक्साइटेड है और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। अगर आप इन फोटोज को देखेगे तो आपको इस फिल्म की शूटिंग और विक्टोरिया पैलेस साफ नजर आएगा। बता दें कि वायरल फोटोज में दोनो एक्टर्स एक दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आ रहे है और एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा भी रहे है।

बता दें कि ये फोटो फिल्म की शूट के किसी सीन की है जिसमे इन दोनो की केमेस्ट्री साफ समझ में रही है। फिल्म की बात करें तो इस फिल्म पर काफी बारीकी से काम किया जा रहा है और ये फिल्म मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट की रीमेक है।

मराठी में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज होते ही मराठी सिनेमा में धमाल मचा दिया था। इससे पहले फिल्म की शूटिंग मुंबई के बांद्रा में हुई थी जहां पर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर वे फिल्म के लिए एक से बढ़कर एक रोमांटिक सीन दिए थे।

फिल्म के पोस्टर में दोनो काफी अच्छे दिख रहे है और दोनो की बॉंडिग काफी अच्छी नजर आ रही है। बता दें कि इसके अलावा फिल्म की शूटिंग राजस्थान में भी होनी थी। हालांकि फिल्म की शूटिंग इन दिनो विक्टोरिया पैलेस में हो रही है और फिल्म से दोनो को काफी उम्मीदें है।

बता दे कि शूटिंग के बीच में ही जाह्नवी की मां श्रीदेवी का निधन हो गया था जिस कारण शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी थी। इसके बाद जाह्नवी जल्द ही घर से काम पर वापस लौट आई थी और उन्होने कहा था कि वो इस फिल्म से मां श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देंगी।

खबर ये भी आई थी की जाह्नवी काफी प्रफोशनल है और इसीलिए वो 13 दिनों में घर से शूट पर आ गयी थी क्योंकि उनका कहना था कि ज्यादा दिन शूट लेट करने से प्रोड्यूसर का नुकसान होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X