First REVIEW: शानदार है जाह्नवी कपूर- ईशान की 'धड़क'- कहानी और परर्फोमेंस दमदार
Recommended Video

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क भारत में तो 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। लेकिन गुरुवार को फिल्म यूएई में रिलीज हो चुकी है, जहां फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। यूएई के समीक्षकों के अनुसार, फिल्म कहानी और परर्फोमेंस के मामले में काफी दमदार है। यह एक फुल इंटरटेनमेंट फिल्म है, जो हर वर्ग को पसंद आएगी। साथ ही फिल्म के म्यूजिक की भी तारीफ की गई है।
अक्षय कुमार के साथ धमाका- 15 अगस्त को दर्शकों के सामने FIRST LOOK
2016 में आई मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है धड़क। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं करण जौहर। धड़क से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर डेब्यू कर रही हैं, वहीं साथ में दिखेंगे शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर। जाहिर है इतने बड़े बड़े नाम जुड़े होने की वजह से फिल्म से उम्मीद भी काफी है।

यूएई के फिल्म क्रिटिक उमैर संधु ने ट्वीट कर बताया है कि धड़क की कहानी बहुत ही खूबसूरत तरीके से बुनी गई है और यह mass एंटरटेनर फिल्म है। ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की अदाकारी लाजवाब है। साथ ही उमैर ने धड़क के गानों की भी तारीफ की है। उनकी मानें तो ये फिल्म दर्शकों की कसौटी पर जरूर खरी उतरेगी।


Click it and Unblock the Notifications











