रिलीज से पहले लीक हुआ Dhadak का सीन, इतना जबरदस्त की रो देंगे आप!
इसी हफ्ते यानी कल जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क रिलीज होने वाली है। अपनी पहली बड़ी फिल्म को हिट करवाने के लिए जाह्नवी और ईशान जी-जान से प्रमोशन में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर चारों तरफ बस ईशान और जाहन्वी का ही जलवा है। दोनों स्टार्स के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है, हाल ही में लीक हुए फिल्म के एक इमोशनल सीन ने.. जी हां! रिलीज से सिर्फ एक दिन पहले धड़क का एक जबरदस्त सीन लीक हो गया है।
[इसे कहते हैं TAKKAR: ऋतिक Vs टाईगर Vs सलमान, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिकेंगे सलमान]
ये सीन जाह्नवी कपूर के एक फैन क्लब ने शेयर किया है। इस फिल्म में जाह्नवी पार्थवी नाम की लड़की तो ईशान मधु नाम के लड़के के किरदार में नजर आने वाले है। लीक हुए वीडियो में पार्थवी अपनी मां और घरवालों को याद करके खूब रो रही है, वहीं मधु उसे दिलासा दे रहा है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें जाह्नवी रोती हुई नजर आ रही हैं, वहीं इस वीडियो में ईशान खट्टर भी नजर आ रहे हैं। ये सीन सैराट के इमोशनल सीन की याद दिलाता है। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि इस सीन का लीक होना फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है। जिसे जानबूझकर रिलीज के एक दिन पहले रिलीज किया गया है। बहरहाल, यहां जानें रिलीज से पहले लीक हुई बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बारे में और आगे देखें लीक हुआ धड़क का वीडियो-
यहां देखें वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications