बॉलीवुड के दिग्गजों ने धड़क को दिए जबरदस्त रिव्युव, जाह्नवी और ईशान की तारीफ
मरहूम एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म धड़क रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में पूरे बॉलीवुड ने इस फिल्म और जाह्नवी के लिए प्यार दिया है। बता दें कि इस फिल्म से जाह्नवी अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है और ये फिल्म शशांक खेतान ने निर्देशित की है। बता दें कि बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकारो ने इस फिल्म को देखने के बाद काफी अच्छे रिव्युव दिए है और फिल्म के लिए दुआ भी कर रहे है।
बता दें कि श्रीदेवी का सपना था की वो अपनी बेटी को पर्दे पर अभिनय करते हुए देखे लेकिन उनका सपना उनके जाने के बाद आखिरकार पूरा होने वाला है।

बता दें कि धड़क 20 जुलाई को रिलीज हो रही है और कई सेलेब्रेटीज ने इसके लिए पहले से ही शुभकामनाएँ भेजी है जो इस प्रकार है..अनिल कूपर लिखते है कि मैने बीती रात धड़क देखी और काफी ज्यादा खुशी हुई कि तुम दोनो तो पहले से ही स्टार हो और काफी अच्छा काम दोनो ने किया है।
उन्होने लिखा कि उन दोनो ने तो दिल चुरा लिया है। सोनम कपूर लिखती है कि उनको फिल्म देखने के बाद दोनो पर गर्व हुआ है। सोनम ने उनके अभिनय की तारीफ की है।
इसके अलावा सोनम कपूर लिखती है कि दोनो काफी ज्यादा मासूम लग रहे है बड़े पर्दे पर। सोनम कपूर के हसबैंड आनंद आहुजा ने इंस्टाग्राम पर दोनो को धड़क लिए शुभकामनाएं भेजी है।
संजय कपूर लिखते है कि धड़क एक बेहतरीन फिल्म है और इससे अच्छा डेब्यु हो ही नहीं सकता है दोनो स्टार्स ने काफी अच्छा काम किया है।
इसके अलावा वरुण धवन फिल्म धड़क के निर्देशक शशांक खेतान के साथ इंस्टा पर एक स्टोरी फोटो पोस्ट की है जिसमें धड़क लिखा हुआ है।
बता दें कि इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और मशहूर मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है धड़क। इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा लोग इंतजार कर रहे है और जाह्नवी कपूर को बड़े पर्दे पर देखना चाहते है।


Click it and Unblock the Notifications

