..................... Dhadak 2 Trailer: tripti dimri, Siddhant Chaturvedi movie Dhadak 2 Trailer out, movie release on this date - Hindi Filmibeat

Dhadak 2 Trailer: सच्चे प्यार को लगेगी जातिवाद की नजर, सिद्धांत चतुर्वेदी की एक्टिंग खड़े कर देगी रोंगटे

Dhadak 2 Trailer

Dhadak 2 Trailer: धर्मा प्रोडक्शन की मच अवेटेड फिल्म 'धड़क 2' का आखिरकार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर तृप्ति डिमरी दिखाई दे रही हैं तो वहीं लीड एक्टर के तौर पर सिद्धांत चतुर्वेदी लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री और खूबसूरत लव एंगल देखने को मिल रहा है। धड़क 2 के ट्रेलर में सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि रोमांस, जात-पात के साथ ही लड़ाई झगड़ा भी देखने को मिल रहा है।

क्या खास है ट्रेलर में
फिल्म की शुरुआत में ही जात पात में अंतर देखने को मिलता है। एक लड़का जो कॉलेज में आता है उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन जाति अलग होने की वजह से ना तो लड़के को कॉलेज में खास जगह मिल पाती है और ना ही लड़की के परिवार वालों के दिलों में। बात यहां तक पहुंच जाती है कि लड़के को मरवाने के लिए कई पैंतरे तक अपनाए जाते हैं। यहीं लड़के के पिता उसे समझाते हैं कि मरना या लड़ना हो तो हमेशा लड़ने का ऑप्शन चुनना चाहिए। इसके बाद सिद्धांत चतुर्वेदी का एक्शन अवतार देखने को मिलता है, लेकिन ट्रेलर के अंत में लड़के को रेल की पटरी से बांध दिया जाता है वहीं सामने से तेजी से ट्रेन आ रही होती है। यह सब देखकर लड़का जोर-जोर से चिल्लाने लगता है और इसी सस्पेंस में ट्रेलर खत्म होता है।

कैसा है लोगों का रिएक्शन
बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने फिल्म की भर-भर के तारीफ की है। वहीं दूसरे ने कहा- धर्मा प्रोडक्शन हमेशा एक ही कहानी के आगे पीछे घूमता है। आजकल अन्य कास्ट में शादियों में वृद्धि हो रही है, लेकिन यह आपके एजेंडे पर काम नहीं करता। वहीं दूसरे ने लिखा- कमाल कर दिया सिद्धांत और तृप्ति ने। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-बकवास तो वहीं चौथे यूजर लिखा- फाइनली धर्मा प्रोडक्शन ने मिडिल क्लास के प्यार को दिखा दिया।

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के रिलीज डेट के बारे में बातें तो फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। आपको बताते चलें कि धड़क 2 साल 2018 में आई फिल्म धड़क का सीक्वल है। जो साउथ फिल्म पेरियेरुम पेरुमल का रीमेक है।

Read more about: dhadak 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X