Dhadak 2- करण जौहर ने कर दिया धड़क 2 का ऐलान, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तृप्ति डिमरी करेंगी रोमांस!

करण जौहर ने मन बना लिया है कि वो अब लगातार धमाके करते रहेंगे। यही कारण है कि उन्होने एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। बता दें कि निर्माता धड़क 2 बनाने वाले हैं जिसमें सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। कुछ समय पहले इस फिल्म को लेकर प्रोडक्शन हाउस की तरफ इंकार किया गया था।
करण जौहर ने अभी अभी इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर पोस्ट किया है और फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस पोस्टर में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नजर आ रहे हैं। शाज़िया इकबाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पोस्ट में सिद्धांत और तृप्ति के किरदार एक-दूसरे को पकड़े नजर आ रहे हैं। इस मोशन पोस्टर में आपको सुनाई देगा कि, "जो सपना तुम देख रही हो विधि उसमें मेरे लिए कोई जगह नहीं है।" तृप्ति जवाब देती है, "तो फिर ये भी बता दो नीलेश की भावनाओं का क्या करूं?"
करण जौहर का पोस्ट
इस पोस्ट को करते हुए करण जौहर कैप्शन में लिखते हैं, 'यह कहानी है कुछ अलग सा सामान एक था राजा, एक थी रानी - जात अलग थी...खतम कहानी। पेश है सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी अभिनीत धड़क 2। संचालन शाजिया इकबाल ने किया। #धड़क2 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में।'' गौरतलब है कि पहली धड़क 2 सैराट की रीमेक थे और इसमें ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर नजर आईं थीँ। जान्हवी कपूर ने इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।
तृप्ति डिमरी की बदली किस्मत
फिल्म एनिमल तृप्ति डिमरी के करियर के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई है। इस फिल्म में कुछ मिनट नजर आकर उन्होने ऐसा बवाल किया कि वो नेशनल क्रश बन गईँ। इस वक्त उनके चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके पहले तृप्ति को ना तो वो पहचान मिली थी और ना वो प्यार। हालांकि अब उनके पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है।


Click it and Unblock the Notifications











