धाकड़ पोस्टर- कंगना रनौत की फिल्म एक और दमदार पोस्टर रिलीज- एक्शन मोड में दिखीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में अपने अगली फिल्म धाकड़ का ऐलान पहले पोस्टर के साथ कर दिया और अब इस फिल्म से दूसरा पोस्टर सामने आया है जो काफी धमाकेदार नजर आ रहा है। इस पोस्टर में कंगना रनौत हाथ गन लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। इन पोस्टर्स को देखकर तो यही लग रहा है कि कंगना रनौत वुमेन बेस्ड अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड एक्शन फिल्म में काम करने जा रही हैं।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि कंगना रनौत की यह फिल्म एक्शन के मामले में जबरदस्त होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ करने के लिए हॉलीवुड से एक्शन डाइरेक्टर बुलाए जाएंगे।

फिल्म के पहले पोस्टर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंगना एक्शन का धमाका करने वाली हैं। कंगना रनौत इस समय एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कर रहीं हैं,
कुछ समय बात ही उनकी फिल्म मेंटल है क्या बॉक्स ऑफिस में दस्तक देने वाली है जिसमें उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगेँ। फिल्म धाकड़ की बात करें तो अभी से कंगना रनौत ने दीवाली 2020 को रिलीज करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में देखना ये है कि किस सुपरस्टार से कंगना टकराएंगीं।


Click it and Unblock the Notifications