..................... Dhaakad Actress kangana ranaut statement on gyanvapi masjid Shivling controversy ।धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत का ज्ञानवापी मस्जिद शिवलिंग कंट्रोवर्सी पर बड़ा बयान - Hindi Filmibeat

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने पर कंगना रनौत का बड़ा बयान- काशी के कण-कण में महादेव हैं

बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की आगामी फिल्म धाकड़ रिलीज हो रही है। कंगना रनौत लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कंगना रनौत वाराणसी पहुंची। जहां पर काशी विश्वनाथ मंदिर में एक्ट्रेस ने शिव बाबा के दर्शन किए। कंगना ने इस दौरान ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने पर भी बात की है।

kangana ranaut

कंगना ने ज्ञानवापी से जुड़े सवाल के जवाब में साफ तौर पर कहा कि काशी के कण-कण में महादेव बसे हुए हैं। कंगना रनौत ने इस बार भी बेबाकी से देश से जुड़े इस मामले पर अपना पक्ष जाहिर किया। कंगना ने खुद के भीतर पल रही आस्था का परिचय अपने जवाब के माध्यम से दिया।

शिवलिंग के दावों पर कंगना रनौत

शिवलिंग के दावों पर कंगना रनौत

ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के दावों पर कंगना रनौत ने रिपोर्टर के सवाल के जवाब में कहा कि जैसे मथुरा के कण-कण में भगवान कृष्ण हैं। जैसे अयोध्या के कण-कण में राम हैं। ठीक वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं। उन्हें किसी संरचना की जरूरत नहीं है।

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर कंगना रनौत

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर कंगना रनौत

इसे लेकर कंगना रनौत का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बता दें कि कंगना ने अपनी इस खास यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर कंगना रनौत ने तीनों दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए।

धाकड़ की पूरी टीम के साथ

धाकड़ की पूरी टीम के साथ

धाकड़ फिल्म की पूरी टीम के साथ कंगना रनौत ने गंगा आरती की। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी किए। हर हर महादेव के जयकारे से कंगना ने अपनी भक्ति का परिचय भी दिया। इन तस्वीरों को शेयर कर कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा है कि धाकड़ की पूरी टीम के साथ काशी विश्वनाथ जी दर्शन और गंगा आरती।

कंगना रनौत का एकक

कंगना रनौत का एकक

20 मई को रिलीज हो रही है। कंगना रनौत इस फिल्म में बतौर एक्शन स्टार नजर आयेंगी। अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी धाकड़ में खास भूमिका में नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X