कंगना रनौत की सबसे बड़ी फैन की इस हादसे में मौत, धाकड़ अभिनेत्री ने किया दुख व्यक्त!
अभिनेत्री कंगना रनौत जितना ज्यादा फिल्मों के लिए सुर्खियों में रहती हैं उससे कहीं ज्यादा किसी ना किसी विवाद से उनका नाम जुड़ता है और सोशल मीडिया पर वो कई बयान देती रहती हैं। लेकिन इस समय एक ऐसी खबर आ रही है जिससे सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ने दुख जाहिर किया है। दरअसल कंगना रनौत की एक सबसे बड़ी फैन का देहांत हुआ है और इसका कारण भूस्खलन बताया जा रहा है।
बता दें कि ये दुर्घटना हिमाचल प्रदेश की सांगला घाटी में हुई थी जहां पर लैंडस्लाइड में 9 टूरिस्ट्स की मौत हो गई। इन्ही में से एक कंगना रनौत की फैन भी थीं। इस फैन का नाम डॉक्टर दीपा शर्मा है।

अभिनेत्री कंगना ने हादसे की शिकार अपनी फैन डॉक्टर दीपा शर्मा को याद करके श्रद्धांजलि दी है। उन्होने लिखा है कि.. 'दीपा बहुत ही बड़ी प्रशंसक थीं और कई बार उन्होने मुझे फूल, प्यारे खत, तोहफे और मिठाइयां भेजी थीं।
यही नहीं, वो मेरे घर जो कि मनाली में है मुझसे मिलने आईं थीं। मेरे लिए ये किसी बड़े झटके जैसा है। ये खबर दुखद है।' कंगना रनौत के इस पोस्ट बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और एक फैन के लिए सहानुभूति होने को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत इस समय धाकड़, थलाइवी और तेजस जैसी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैँ। कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो मणिकर्णिका 2 भी बनाने जा रहीं हैं। कंगना रनौत के फैंस काफी समय से उनकी आने वाली फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications