The Kerala Story विवाद पर देवोलीना भट्टाचार्जी का रिएक्शन, वायरल ट्वीट में लिखा- मेरे पति मुस्लिम हैं और..

Devoleena Bhattacharjee on The Kerala Story: हालिया रिलीज फिल्म 'द केरल स्टोरी' एक ओर जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर विवादों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। कई लोगों का मानना है कि फिल्म एक धर्म विशेष को टार्गेट करती है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म को लेकर कई तरह के नकारात्मक कमेंट्स किये हैं, जिसमें से एक पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी जवाब दिया है।
ट्विटर पर एक महिला ने लिखा कि 'द केरल स्टोरी' देखने के बाद उसके मुस्लिम बॉयफ्रैंड से उसका रिश्ता टूट गया क्योंकि उसने न केवल मना किया बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया और उस पर इस्लामोफोबिक होने का आरोप लगाया।
देवोलीना ने दिया जवाब
इस पर रिएक्शन देते हुए देवोलीना ने लिखा, "हमेशा ऐसा नहीं होता है। मेरे पति एक मुस्लिम हैं और मेरे साथ फिल्म देखने आए और उन्होंने इसकी सराहना की। उन्हें इस फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा। उन्होंने इसे न तो अपराध के रूप में लिया और न ही उन्हें लगा कि यह उनके धर्म के खिलाफ है और मुझे लगता है कि हर भारतीय को ऐसा ही होना चाहिए।"
शनवाज शेख से की थी शादी
बता दें, देवोलीना ने पिछले साल अपने जिम ट्रेनर शनवाज शेख से शादी रचाई थी। अलग धर्म में शादी करने को लेकर उस वक्त देवोलीना को काफी ट्रोल भी किया गया था।
बहरहाल, द केरल स्टोरी की बात करें तो, सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल शाह द्वारा निर्मित, फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दावा किया गया है कि केरल की 32,000 महिलाएं लापता हो गईं और आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल हो गईं, इस फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications
