Devoleena Bhattacharjee ने शादी की सालगिरह पर फ्लॉन्ट किया बड़ा से बेबी बंप, बेहद छोटी ड्रेस में...

Devoleena Bhattacharjee Wedding Anniversary: टीवी की गोपी बहू के नाम से मशहूर देवोलीना भट्टाचार्जी जल्द ही पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया है।
Devoleena ने शेयर कीं फोटोज
देवोलीना ने 14 दिसंबर 2022 को शाहनवाज से शादी की थी। उन्होंने दोस्तों के बीच खुशी-खुशी शादी के दो साल पूरे किए। देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब वायरल हो रही हैं। फोटोज में वह शाहनवाज के साथ केक काटती नजर आ रही हैं।
2022 में की थी शादी
तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आए। तस्वीरों में देवोलीना ने शॉर्ट ड्रेस पहनी थी और काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं। आपको बता दें, इस कपल ने 2022 में गुपचुप शादी कर ली थी, जिसने कई लोगों को चौंका दिया था। अब उन्हें अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार है।
बेबी बंप के साथ आईं नजर
देवोलीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने शाहनवाज को ऑनलाइन बधाई दी देवोलीना ने शाहनवाज को एनिवर्सरी केक का एक टुकड़ा खुद भी खिलाया।
बेहद खुश नजर आए देवोलीना और शहनवाज
देवोलीना और शाहनवाज दोनों ही माता-पिता बनने को लेकर बेहद खुश हैं। तस्वीरों में शाहनवाज देवोलीना के बेबी बंप पर हाथ रखते नजर आ रहे हैं। इससे उनके बच्चे के आने की खुशी का पता चलता है।


Click it and Unblock the Notifications











