लव मैरिज के बाद अब इस बॉलीवुड स्टार के साथ मंदिर पहुंची कथावाचक चित्रलेखा, पहनाई फूलों की माला

Devi Chitralekha salim Merchant Video: कथावाचक देवी चित्रलेखा अपनी कथाओं और मधुर भजनों को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। इसके साथ ही देवी चित्रलेखा आए दिन मंदिरों में भगवान के दर पर माथा टेकने भी पहुंचती रहती हैं। अब एक बार फिर से देवी चित्रलेखा श्रीकृष्ण के मंदिर में दर्शन करने और माथा टेकने के लिए पहुंचीं हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान उनके और उनके पति के साथ एक बॉलीवुड हस्ती भी दिखाई दी। ये हैं सिंगर सलीम मर्चेंट।
देवी चित्रलेखा और उनके पति माधव तिवारी इस दौरान सलीम मर्चेंट के साथ दर्शन करते और उनके साथ बातें करते दिखई दिए। सोशल मीडिया तीनों ने ही ये ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट को काफी लाइक कर रहे हैं। साथ ही कमेंटसेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
देवी चित्रलेखा के वीडियो और प्रवचन लोगों को काफी अच्छे लगते हैं और उनको लोग शेयर भी करते रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कथा करने जाती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी कथा की फीस का खुलासा कर दिया था।
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान देवी चित्रलेखा से सवाल किया गया था कि आप जैसे जो कथा वाचक है, उनके ट्रस्ट चलते हैं तो इसमें काफी दान आता है। इन पैसों का उपयोग कहां पर होता है? इस पर देवी चित्रलेखा ने जवाब देते हुए कहा था कि "मैं ऑन कैमरा बिल्कुल क्लियर कर देता हूं कि मेरी कथा की कोई भी कॉस्ट नहीं होती।"
देवी चित्रलेखा ने आगे बात करते हुए कहा कि "कोई भी ऐसा नहीं कह सकता है कि मैंने कथा के नाम पर फीस ली है। लेकिन हां हमारे स्टाफ में कम से कम 25 से 30 लोग हैं जिसमें कैमरे वाले से लेकर म्यूजिशियन और अन्य लोग भी होते हैं। वह लोग निशुल्क जीवन यापन नहीं कर सकते हैं और उनका भी परिवार पैसों से ही चलता है।"
देवी चित्रलेखा ने बात करते हुए कहा कि "उनका चार्ज नॉर्मल से नॉर्मल जो भी आता है वह कॉस्ट ऑर्गेनाइजर या फिर यजमान देते हैं। जो लोग भी स्टाफ को डायरेक्ट देना चाहते हैं तो उनका सीधा भी दे सकते हैं। लेकिन अगर मैं यह कहूं कि मुझे कथा की फीस लेनी है तो यह मैंने आज तक कभी भी नहीं कहा है।"


Click it and Unblock the Notifications











