सुशांत सिंह राजपूत केस- महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस पर उठाए बड़े सवाल
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस लगातार सवालों के घेरे में आ रही है। लोगों का और सुशांत के परिवार का मानना है कि मुंबई पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। साथ ही बिहार से आई पुलिस की टीम के लिए भी बाधा बन रही है। खैर, महाराष्ट्र ने इन बातों से साफ इंकार किया है और लोगों को पुलिस पर भरोसा बनाए रखने की बात कही है।
वहीं, मुंबई पुलिस के रवैये पर अब भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा- बिहार पुलिस को अपने कर्तव्यों का पालन करने की अनुमति न देकर महाराष्ट्र सरकार क्यों अनावश्यक संदेह के घेरे में आ रही है?

दरअसल, सुशांत केस में छानबीन करने मुंबई पहुंचे बिहार के आईपीएस अफसर विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटीन कर लिया गया है। जिसके बाद एक बार फिर मुंबई के अधिकारियों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का मानना है कि मुंबई पुलिस चाहती ही नहीं है कि बिहार पुलिस इस केस पर छानबीन करे, लिहाजा कई तरह के रोड़े लगाए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











